फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से धोखाधड़ी कर प्लाट के नाम पर आठ लाख हड़पे, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला ने युवक व उसके दो अन्य साथियों पर प्लाट का फर्जी बैनामा कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी माधुरी निरंजन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 अक्तूबर 2021 को उसने तुलसीनगर निवासी आकाश विचपुरिया व दो अन्य से एक जमीन खरीदी थी।
आकाश व तत्कालीन राजस्व कर्मचारियों ने जमीन को राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अधिग्रहीत किए जाना अभिलेखों में दर्ज होना नहीं दर्शाया। उससे छल करके आठ लाख रुपये लेकर बैनामा कर दिया। 31 अगस्त 2022 को जब उसे जानकारी हुई तो उसने अपना रुपया मांगा। इस पर इन लोगों ने धमकी दी और रुपये देने से मना कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें