फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न हटाने पर कार सवारों ने तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बाइक न हटाने की बात को लेकर कार सवारों ने तीन युवकों को पीट दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बागी गांव निवासी रामकुमार ने मंगलवार रात पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रात 9 बजे गांव के दोस्त अनुज और मनोज के साथ बाइक से सहादतपुर जा रहे थे। हाईवे पर मवेशी बैठे होने के कारण वह रुक गया। उसी दौरान एक कार आई और बाइक हटाने के लिए कहा। इस पर उसने रास्ते में मवेशी होने की बात कही। बाइक न हटाने से गुस्साए युवकों ने पीट दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले कार सवारों ने 1500 रुपये और एक मोबाइल छीन लिया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर कार सवार भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को पकड़ लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें