रामपुरा। हैंडपंप पर नहा रहे वृद्ध की दीवार गिरने से मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के उदोतपुरा जागीर गांव निवासी रघुवीर पाल (65) रविवार सुबह अपने घर के आंगन में लगे हैंडपंप के पास नहा रहे थे। उसी वक्त पड़ोसी गंगाराम पाल के घर की कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी। जिससे वह मलबे में दब गए। परिजन मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।