फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। धनतेरस की देर रात दुकान के अंदर गल्ला व्यापारी की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। घर न पहुंचने पर परिजन दुकान पहुंचे तो अंदर व्यापारी का लहूलुहान शव पड़ा देख होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर एसपी, एएसपी, फोरेंसिक टीम, एसओजी, सर्विलांस, सीओ, थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी गल्ला व्यापारी वीरेंद्र चौरसिया (53) का शव रविवार देर रात औरैया रोड स्थित चुंगी नंबर चार के पास दुकान में लहूलुहान अवस्था में चादर से ढका मिला। समीप ही हत्या में प्रयुक्त खून से सना हथौड़ा पड़ा था।
भाई श्याम ने पुलिस को बताया कि जब वह दुकान पहुंचे तो आधा शटर खुला हुआ था और लाइट बंद थी। सूचना पर एसपी रवि कुमार, एएसपी असीम चौधरी, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। दो बेटियां ज्योति, राधा और बेटे अभिषेक, विनीत हैं। मौत से पत्नी रानीदेवी सहित अन्य परिजन रो रोकर बेहाल है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

- एसपी रवि कुमार का कहना है कि घटना के खुुलासा के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। जो हर छोटे बड़े बिंदु पर जांच कर रहीं हैं। जल्द ही हत्यारोपी को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें