कोटरा। जल संस्थान कर्मचारी महिला की स्कूटी में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
बरसार गांव निवासी धनकुंवर (55) जल संस्थान में कर्मचारी थी। बुधवार को वह कोटरा से ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से अपने घर बरसार जा रही थी। तभी बरसार पुलिया के पास ट्रक चालक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष कृष्ण पाल सरोज ने अपनी गाड़ी से धनकुंवर को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक व चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के इकलौते पुत्र धमेंद्र ने बताया कि उसके पिता जल संस्थान में नौकरी करते थे। 10 साल पहले ट्रैक्टर पलट जाने से उनकी मौत हो गई थी। पिता के बाद मां की नौकरी जल संस्थान में लगी थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।