फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरईः सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
मृतक दीपक कुमार की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

आगरा जिले के सेक्टर 16 सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ढीमर (26) मंगलवार को बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते औरेया की तरफ जा रहा था। तभी कुठौंद थाना क्षेत्र के शहजादेपुर गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि दीपक कुमार ट्रैवल्स कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी के काम से वह एआरटीओ ऑफिस उरई आया था। अपना काम निपटाने के बाद वह आगरा लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें