उरई। तीन वाहन चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीन सड़क हादसों में चाल लोगों की मौत हो गई थी।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के नरहान निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार दिसंबर को एक ढाबा के पास अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर उसके पुत्र शिवम पाल, उसके साथी निखिल व कृष्ण कुमार को कुचल दिया था। शिवम और निखिल की मौत हो गई थी। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुदारी गांव निवासी ज्ञानसिंह ने पुलिस को बताया कि दो दिसंबर को मिझौना गांव के पास अज्ञात कार चालक ने उसके भाई वीर सिंह को टक्कर मार दी थी। इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड गांव निवासी हरिकेश ने तहरीर देकर बताया कि 14 नवंबर को सदूपुरा के पास अज्ञात चालक ने उसके पुत्र रोहित को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।