फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरईः नहर में डूबे बिजलीकर्मी का शव तीसरे दिन मिला

विज्ञापन
मृतक ज्ञानेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। तीन दिन पहले बाइक सहित नहर में गिरे बिजलीकर्मी व पूर्व फौजी का शव बुधवार को नहर में गोताखोरों ने तलाश लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला सुशील नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी वर्तमान में बिजली विभाग में काम करने वाला ज्ञानेंद्र (50) सोमवार की सुबह बाइक से डकोर जा रहा था। डकोर से निकली नहर पुलिया की रेलिंग से उसकी बाइक टकरा गई थी। इससे वह बाइक समेत नहर में गिर गया था। दो दिन तक पुलिस, गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश करती रही।
बुधवार की सुबह नहर में पांच किलोमीटर दूर गोताखोरों ने उसका शव तलाश लिया। परिजनों ने बताया कि वह कुसमिलिया विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन थे। ज्ञानेंद्र के दो भाई नरेंद्र और भूपेंद्र है। एक बेटा मानवेंद्र व बेटी ज्योति है। मौत से पत्नी सुमन व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें