जिला अस्तपाल में घायल का उपचार करते डाक्टर
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अचेत अवस्था में लहूलुहान ट्रक चालक मिला। उसके सिर व चेहरे पर चोटें लगी हैं। हालत गंभीर है। उसे गोली मारे जाने की आशंका है।
टिकरी मुस्तकिल गांव निवासी मानसिंह (38) ट्रक चालक है। बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालत में एक्सप्रेस वे पर वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी रवि कुमार, एएसपी असीम चौधरी, सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने जांच की।
चालक की जेब से मिले आधार से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है। उसे गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी रवि कुमार का कहना है कि घायल के होश में आने पर घटना की जानकारी हो सकेगी। जांच की जा रही है। फिलहाल ट्रक मालिक को जानकारी दे दी गई है।