फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराए बाइक सवार , एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर देर रात बाइक सवार तीन लोग डिवाइडर से टकरा गए। तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के बंधौली गांव निवासी विजय राजपूत का 18 वर्षीय पुत्र शिवम सोमवार को बाइक से अपनी बहन की ससुराल हमीरपुर के खेड़ा गांव से लौट रहा था। बाइक पर बहन के ससुर व एक अन्य व्यक्ति भी सवार थे।
सोमवार की देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बंधौली गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। शिवम के पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें