शकायतें सुनते एएसपी असीम चौधरी व एसडीएम।
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। थाना समाधान दिवस पर एट व डकोर थाने पहुंचे एएसपी असीम चौधरी ने फरियादियों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए।
पुरानी शिकायतों का निस्तारण न होने पर एएसपी ने नाराजगी जताते हुए थाना प्रभारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
एएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि दूरदराज से आने वाले फरियादी किस उम्मीद से थाने आते हैं, इसका अंदाजा आपको होना चाहिए।
इनकी समस्या यदि नहीं निस्तारित होगी तो इनको कहां न्याय मिलेगा। तत्काल मौके पर बीट के सिपाही व दरोगा के साथ राजस्व कर्मी को भेजकर इनकी समस्या का निस्तारण कराए।
दोबारा यह अपनी समस्याओं को थाने में न लेकर आएं। इस दौरान एसडीएम रामकुमार, सीओ विजय आनंद, थाना प्रभारी ब्रजनेश सिंह मौजूद रहे।