फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने ओवरलोड ट्रक पकड़वाए, थाने में खड़े कराए

विज्ञापन
-एआरटीओ कार्यालय में परिवहन अधिकारियों की बैठक लेते उप परिवहन आयुक्त जयशंकर तिवारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। ओवरलोडिंग पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की फटकार मिलने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। शनिवार को आगरा जोनल कार्यालय से आए उप परिवहन आयुक्त जयशंकर तिवारी ने पांच ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर जालौन कोतवाली में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मातहतों से कहा कि गोपालपुरा सीमा से अवैध खनन की ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर वहां चेक पोस्ट बनाएं।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा ओवरलोडिंग पर सख्ती से लगाम लगाने की है। वाहन पकड़ें तो तत्काल उस पर जुर्माना लगाएं। आरटीओ झांसी प्रभात पांडेय से कहा कि बार-बार ओवरलोडिंग में पकड़े जाने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन एक्ट की धारा-86 के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत परमिट निरस्तीकरण और दोबारा जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। इससे अवैध खनन करने वालों में खौफ बढ़ेगा।
जहां से ज्यादा ओवरलोडिंग की शिकायतें हों, वहां अभियान चलाया जाए। जिन वाहनों की नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त हैं, उन पर भी सख्ती बरती जाए।
इस दौरान एआरटीओ प्रशासन सौरभ कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम उमेश कुमार सिंह, एआरटीओ विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
परिवहन मंत्री ने जालौन जिले से ओवरलोड ट्रकों के आने की शिकायत पर एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कुमार सिंह से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें