माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव निवासी समर सिंह की पत्नी आकांक्षा का शव शनिवार सुबह घर में पंखे से लटका मिला।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि आकांक्षा की शादी 17 माह पहले हुई थी।
उसके कोई संतान नहीं हैं। मृतका का मायका फतेहपुर जिले के थाना गाजीपुर क्षेत्र के एक गांव में है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।