जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धुंआ ताल निवासी जय विश्वकर्मा ने बताया कि उसे अपने मकान में प्लास्टर कराना था। इसके लिए उसने छिरिया सलेमपुर निवासी राजमिस्त्री को 45 हजार रुपये का ठेका दिया था। काम शुरू होने के बाद उसने राजमिस्त्री को 33 हजार 6 सौ रुपये भी दे दिए थे। बाद राजमिस्त्री ने काम पूरा नहीं किया। रुपये मांगने पर वह गाली गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। दरोगा राजकुमार निगम ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। दोनो पक्षों को बुलाया गया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।