फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल गांव के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा गंभीर घायल है। उसे हाथ, पैर व कमर में चोट लगी है। कानपुर में उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

कालपी नगर के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी ईदुल मंसूरी रविवार को अपनी मां शायरा बानो (42) को बाइक पर बिठाकर मंगरौल गांव में दांत की दवा दिलाने गए थे। लौटते समय मंगरौल गांव से कुछ दूर निकलते ही एक तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। मां और बेटे लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने सीएचसी भेजा, वहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान शायरा बानो की मौत हो गई। हेलमेट न होने से इन्हें सिर में ज्यादा चोट लगी थी। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें