फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन घरों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के गांव कुदारी में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों से नगदी व जेवर समेत हजारों का सामान पार कर दिया। एक घर में आहट पाकर परिजन जाग गए। ललकारने पर चोर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव कुदारी में चोरों ने मंगलवार की रात गंगाराम कुशवाहा के बाड़े की कुंडी काटकर वहां रखी सीढ़ी चुरा ली। इसके बाद सीढ़ी से पड़ोस के पंकज राठौर के घर में घुसे। वहां बक्सों में रखे जेवर व 20 हजार रुपये की नगद उठा ले गए। छत पर सो रहे पंकज व उनके परिवार के लोगों की खटपट की आवाज सुनकर नींद खुल गई और उन्होंने चोरों को ललकारा तो फायरिंग करते हुए भाग गए।
गांव के बुद्ध सिंह के घर से भी चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, बिछियां, तोड़ियां आदि जेवर चोरी कर ले गए। गांव के ही करनसिंह ने बताया कि उनके दरवाजे की कुंडी भी टूटी मिली है, लेकिन क्या सामान चोरी हुआ है, यह नहीं बता सके। सूचना के काफी देर बाद कैलिया पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग तक हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें