फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा नया पटेल में मंगलवार की रात कार चालक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह परिजन जागे तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजन खुदकुशी की कोई वजह नहीं बता पा रहे है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला बघौरा नया पटेल नगर निवासी राहुल कुमार (26) ने मंगलवार की देर रात कमरे में लगे पंखे के हुक से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई दीपक कुमार ने बताया कि राहुल कुमार कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। युवक की मौत से पत्नी निशा और पिता शंकरलाल व भाइयों का रो रोकर हाल बेहाल है। युवक ने फांसी लगाकर क्यों जान दी, इसके बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें