फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के तीन अलग अलग मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस ने एट और कुठौंद थाना क्षेत्र में मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। एट पुलिस के मुताबिक बिलायां गांव के राधाकृष्ण यादव का आरोप है कि 5 जून को गांव के ही रमेश कुशवाह और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह कुठौंद थाना क्षेत्र के चौथ गांव निवासी केदार सिंह ने बताया कि रविवार को गांव के ही शिवबहादुर व तीन अन्य लोगों ने उस पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, कुठौंद के ही कुठीला गांव निवासी तुलाराम ने आरोप लगाया कि महेश निवासी मिहोना और तीन अन्य लोगों ने उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें