फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपुंसकता का जाल तोडने को होगा मेडिकल टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यौन उत्पीड़न के मामले के आरोपी सेवानिवृत्त लेखपाल पर पुलिस शिकंजा कस रही है। चित्रकूट जेई के मामले से सबक लेते हुए पुलिस अब राम बिहारी की शारीरिक क्षमता का पता लगाने के लिए उसका मेडिकल टेस्ट भी कराएगी। अधिकारियों ने बताया कि रिमांड में लेते ही राम बिहारी शारीरिक क्षमता की जांच के लिए भेजा जाएगा। दो तीन दिन में लखनऊ फोरेंसिक की रिपोर्ट भी आ जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि राम बिहारी के शिकार की संख्या कुल कितनी है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को कोंच के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी भाजपा नेता और पूर्व लेखपाल राम बिहारी को नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब तक उसके खिलाफ नाबालिगों के यौन उत्पीड़न की तीन मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। 63 साल के आरोपी राम बिहारी के कोई संतान नहीं है, जिस कारण पुलिस को अंदेशा है कि कहीं वह चित्रकूट में यौन उत्पीड़न के आरोपी राम भवन की तरह स्वयं को नपुंसक न बताने लगे, इसलिए पुलिस रिमांड में लेते उसकी शारीरिक क्षमता की भी जांच कराने का निर्णय लिया है।
कोंच पुलिस के मुताबिक राम बिहारी के घर से बरामद डीवीआर, लैपटाप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क से मिले सैकड़ों वीडियो को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट भी दो तीन दिनों के भीतर आने की संभावना है।
विज्ञापन

उधर, देर रात सीओ राहुल पांडेय फोर्स के साथ उन दो नाबालिगों के घर पहुंचे, जिनकी ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज किया जाना बाकी है। दोनों नाबालिग घर पर नहीं मिले। लेकिन राम बिहारी के घर के पास ही जुआ खेल रहे चार-पांच लोगों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई।
पीड़ित नाबालिगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि राम बिहारी न सिर्फ उनके अश्लील वीडियो बनाता था बल्कि इंटरनेट के जरिए दूसरी साइटों से भी अश्लील वीडियो अपने डाटा पर लोड कर सेव किए था। पुलिस का कहना है कि जांच के लिए भेजे गए वीडियो में दूसरी साइटों से लोड किए गए अश्लील वीडियो की बड़ी संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें