फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक की हत्या

विज्ञापन
घटना स्थल पर जानकारी लेते सी ओ व कोतवाल। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबद (जालौन)। डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन गांव में बुधवार रात संदिग्ध हालात में गोली चलने से मजदूर की मौत हो गई। पिता ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ रंजिश में हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस हत्या, आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग की भी चर्चा रही।
विज्ञापन

गोरन गांव निवासी भगवती शरण उर्फ कल्लू (35) पुत्र रामदास की पत्नी शारदा की पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। भगवती मजदूरी कर बेटे प्रतिपाल और दो बेटियों उजाला व भावना की परवरिश करता था। बुधवार रात को वह घर में कमरे में सो रहा था। रात करीब एक बजे कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घरवाले कमरे में पहुंचे तो भगवती खून से लथपथ पड़ा था। गोली लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर कोतवाल आरके सिंह, सीओ संतोष कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कल्लू के पेट में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिता ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाकर गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि हत्या के अलावा, प्रेम प्रसंग और आत्महत्या के बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को ग्रामीणों से मौके से एक तमंचा और मृतक की जेब से एक कारतूस मिलने की जानकारी हुई है। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग की चर्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें