फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एक रिश्तेदार के घर जा रहे अधेड़ की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों में एक राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से भाग गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के मूसानगर थाना क्षेत्र दउवा गांव निवासी राजेंद्र सिंह यादव (46) पुत्र मुहब्ब्त सिंह मंगलवार की सुबह 11 बजे बाइक से पप्पूसिंह यादव (40), पवन सिंह यादव (28) के साथ बाइक से एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जब उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदम ढाबा के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को उठाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज पहुंची। जहां राजेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घायल पप्पू सिंह व पवन यादव का उपचार चल रहा है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक खेती किसानी का काम करता था। रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें