फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी से तंग इंटर के छात्र ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। इंटर की पढ़ाई कर रहे किसान के बेटे ने घर में ही खुदकुशी कर ली। पिता ने मोहल्ले के चार युवकों पर रंगदारी के अंदाज में बेटे से 50 हजार रुपये की मांग करने को आत्महत्या की वजह बताया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले की है। यहां रहने वाले किसान राजेंद्र बाबू के इकलौते बेटे आयुष पटेल (18) ने शनिवार की रात करीब 12:30 बजे घर के एक कमरे में मां की साड़ी से बनाया फंदा गले में कसकर जान दे दी। रविवार की सुबह बेटे के कमरे से बाहर न आने पर वाकये का पता चला। पिता ने पुलिस को बयान दिया है कि कुछ समय से मोहल्ले के चार युवक उससे धमकाकर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मंशा पूरी न होने पर एक दफा उसे पीटा भी था। शनिवार की रात करीब नौ बजे बोलेरो से घर के करीब आकर उसे धमकाया भी था। गाड़ी में डालकर ले जाने की धमकी दी थी। इसी से डरकर उसने खुदकुशी की है।
कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों के बीच लेनदेन का विवाद होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें