जालौन। आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर तमंचा तान दिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुवाताल निवासी बृजराज सिंह उर्फ पिंकू का गुरुवार को पत्नी नीतू के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच गाली, गलौज व मारपीट से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद कर लिए।