:दुकान में घुसकर अखबार देखता आरोपी चोर।
- फोटो : ORAI
कुठौंद। थाना क्षेत्र माधौगढ़ रोड स्थित एक सराफ की दुकान से चोर 50 लाख रुपये कीमत के गहने पार कर ले गए। वारदात और चोर की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस तस्वीर के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
कस्बा के माधौगढ़ रोड पर देवेंद्र सोनी की तिरुपति ज्वैलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका घर है। शुक्रवार कस्बा में बाजार की बंदी होने की वजह से देवेंद्र जालौनी देवी दर्शन करने के लिए चले गए थे। उनका बेटा सत्यम दुकान का आधा शटर खोलकर बैठा था। देवेंद्र के अनुसार सत्यम कुछ काम के लिए ऊपर घर चला गया। इसी बीच चोर शटर उचकाकर अंदर घुस आया। उसने सबसे पहले अखबार देखा। जब किसी की आहट नहीं लगी, तो गोलक में रखी अंगूठी और चांदी के कुछ जेवरात समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान उठाकर भाग गया। सत्यम के नीेचे आने पर शटर खुला मिला तो उसने सब सामान चेक किया। गोलक से सामान गायब देख उसने पिता को घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।