कालपी। शराब ठेका संचालक ने राजेंद्र साहू ने निवासी मिर्जा मंडी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
राजेंद्र ने बताया कि शनिवार की रात चोरों ने उसके मोहल्ला रामचबूतरा में स्थित देशी शराब के ठेके की दीवार तोड़कर 27 क्वार्टर शराब व 2500 रुपये तथा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया। सुबह जब सेल्समैन दुकान पहुंचा तो टूटी दीवार देखकर चोरी का पता चला पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।