उरई। रेंढर क्षेत्र के कुठौंदा स्थित मैदान में रूरा और बंगरा टीम के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इसमें रूरा की टीम ने 15 रन से जीत दर्ज की। मैच का शुभारंभ पूर्व मुख्य अतिथि एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा के प्रांतीय नेता सुदामा दीक्षित ने किया। उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। कहा कि खेल में हार जीत तो लगी ही रहती है, हारने वालों को अपनी कमियों में सुधार लाना चाहिए और जीतने वाली टीम को और बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए।
बंगरा की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रूरा टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। इसके बाद मैदान में उतरी बंगरा की टीम सिर्फ 75 रन ही बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भाजपा के प्रांतीय नेता ने मैच का शुभारंभ किया। रूरा टीम के संतोष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर राहुल दीक्षित, सनी, अभिषेक, ऋषभ दुहौलिया, कपिल दुबे, अंशू चौबे, लला पाल, नीलेश दुबे आदि मौजूद रहे।