माधौगढ़। आयुक्त संयुक्त विकास (झांसी) चंद्रशेखर शुक्ला ने विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। पशुधन प्रसार अधिकारी व बीडीओ से सड़क पर घूम रहे अन्ना पशुओं को हटाकर गोशाला में पहुंचाने की बात कही। वहीं, एनआरपी लेखाकार संतोष कुमार गोस्वामी एडीओ समाज कल्याण अधिकारी बसंत लाल यादव को काम में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। एपीओ लोकेंद्र ने बताया कि ब्लाक में 18 स्थायी गोशाला का निर्माण चल रहा है। वीएमएम मुकेश से समूह के बारे में जानकारी ली। 288 समूह के लक्ष्य के सापेक्ष 91 समूह गठित किए गए। एडीओ समाज कल्याण बसंत लाल यादव से लोन के बारे में जानकारी ली। एक सैकड़ा के लक्ष्य के सापेक्ष एक भी लोन न होने पर एडीओ समाज कल्याण को फटकारा। कहा कि आधे अधूरे शौचालयों को जल्द पूरा कराया जाए। स्थापन पटल बाबू महेश चंद से रजिस्टर में बढ़ोतरी न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान बीडीओ संदीप कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद राठौर आदि मौजूद रहे।