उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के राठ रोड ओवरब्रिज के पास गुरुवार की रात एक युवक की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली ट्रेन नंबर 19165 गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे राठ रोड ओवरब्रिज से गुजर रही थी। तभी एक युवक की ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास को दी। उन्होंने आरपीएफ को घटना से अवगत कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के दरोगा गंभीर सिंह ने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 24 वर्ष है। जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने पहुंचकर बताया मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। (संवाद)