फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिना बैरिकेडिंग के ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। पुलिस चौकी के पास नीचे रखे ट्रांसफार्मर में बैरिकेडिंग न होने से आए दिन आवारा पशु करंट की चपेट में आकर झुलसकर मर रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग की ओर से बैरिकेडिंग न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार दोपहर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक सोनकर ने आश्वासन दिया कि जल्द बैरिकेडिंग कराई जाएगी, तब ग्रामीण शांत हुए।

थाना गोहन में पुरानी पुलिस चौकी के पास रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह गोवंश करंट की चपेट में आकर झुलसकर घायल हो गया। ट्रांसफार्मर के पास गोवंश को चिपका देख ग्रामीण नाराज हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने झुलसे गोवंश को किसी तरह बाहर निकाला और बिजली विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर बिजली कर्मचारियों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण मंगल सिंह, मनीष राजपूत, अनीष राजपूत का आरोप है कि खुले में रखे ट्रांसफार्मर से आए दिन हादसा होता है। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि आधा दर्जन मवेशियों की करंट से मौत हो चुकी है, फिर भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एक माह के अंदर ट्रांसफार्मर में बैरिकेडिंग नहीं कराई गई। तहसील परिसर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ब्रम्हप्रकाश राजपूत, अनीष राजपूत, अजय कुमार राजपूत, राहुल सिंह व रिंंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें