उरई। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर व गांव हर जगह से नए संक्रमित मिल रहे है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 237 नए केस आए है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8168 हो गई है। तीन लोगों की मौत भी हुई है। इससे मृतकों की संख्या भी बढ़कर 126 तक पहुंच गई है। 5803 लोग ठीक भी हुए है। फिलहाल 2239 केस एक्टिव है।
जिला प्रशासन की ओर से रविवार की देर रात जारी सूची के अनुसार, अब तक 371212 सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार को हुई जांचों में ट्रूनेट जांच में 6, एंटीजन जांच में 55 पॉजिटिव निकले है।
बाकी आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए है। रविवार को ठीक होने पर 142 लोगों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा संक्रमित उरई तहसील क्षेत्र के निवासी है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह घरों से न निकले। हमेशा मास्क लगाकर रखे।
जो भी मरीज होम आइसोलेशन में है। यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होता है और वह कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05162-252516, 252313,253357,257090, 250039 पर कॉल करके एल वन अस्पताल में भर्ती हो सकते है। एल वन अस्पताल में अभी 213 बेड खाली है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि जिन इलाकों में संक्रमित मिले है, वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण होने पर तत्काल अपनी जांच कराए।