फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी, नए केस घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण के भले ही रोजाना नए केस निकल रहे हो, लेकिन ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 239 रही, जबकि नए केस घटकर 107 ही आए हैं। हालांकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8275 हो गई है। दो लोगों की मौत भी हुई है। इससे मृतकों की संख्या भी बढ़कर 128 पहुंच गई है। 6042 लोग ठीक भी हुए है। फिलहाल 2105 केस एक्टिव है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी सूची के अनुसार, अब तक 373169 सैंपल लिए जा चुके हैं। सोमवार को ट्रूनेट जांच में 9, एंटीजन जांच में 88 पॉजिटिव निकले है। शेष आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए है। सोमवार को ठीक होने पर 239 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संक्रमितों में सर्वाधिक उरई तहसील क्षेत्र के है। इसके बाद जालौन तहसील क्षेत्र में संक्रमित आए हैं। जिला प्रशासन ने लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि लोग बेवजह घरों से न निकले।
हमेशा मास्क लगाकर रखे। जो भी मरीज होम आइसोलेशन में है। यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होता है और वह कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05162-252516, 252313,253357,257090, 250039 पर कॉल करके एल वन अस्पताल में भर्ती हो सकते है। एल वन अस्पताल में अभी 230 बेड खाली है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि सोमवार को दो दिन के मुकाबले कम संक्रमित निकले है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले संक्रमितों के मुकाबले ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग जिन इलाकों में संक्रमित मिले है, वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उनके कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उन्होंने किसी तरह के लक्षण होने पर कोरोना जांच कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

877 लोगों का हुआ टीकाकरण
उरई। लोग टीकाकरण में कम आ रहे हैं। सोमवार को 66 बूथों पर टीकाकरण हुआ। जिसमें 877 लोग ही टीकाकरण को पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीकाकरण से प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें