फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन महाअभियान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र प्रभारी डाक्टर केडी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को वैक्सीन का महाअभियान होगा। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोवैक्सीन व कोवीशील्ड वैक्सीन लगाने के लिए दो बूथ बनाये गए हैं। इसके साथ ही नगरीय स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में कोवीशील्ड वैक्सीन का बूथ बनाया गया है। जबकि मोहल्ला तोपखाना में रमेश जाटव व चंदन यादव के घर के पास कोवीशील्ड के बूथ बनाए गए हैं। वहीं जालौन बालिका इंटर कालेज, एमएलवी इंटर कालेज, मथुरा देवी इंटर कालेज व कन्हैयालाल बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में वैक्सीनेशन शिविर लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें