फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेतवा नदी में खनन के गड्ढे में डूबे मौसेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाते समय मौसेरे भाई शनिवार शाम खनन के गहरे गड्ढे में डूब गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को पानी से निकलवाकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वह दोनों शादी समारोह में शामिल होने डकोर के कहटा गांव में आए थे।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के जराखर गांव निवासी अभिषेक (14) व हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के धौवल गांव निवासी अंकित (21) डकोर के कहटा गांव निवासी अखिलेश के पुत्र आशीष की शादी में शामिल होने आए थे। शनिवार को आशीष की बरात जानी थी। दोस्त निर्दोष व अमित के साथ शनिवार की शाम बेतवा नदी स्थित चंदवारी खंड के पास गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बेतवा नदी पर चले गए।
यहां पर खनन करने से हुए गहरे गड्ढे में नहाते समय अभिषेक अचानक पानी में चला गया। पास में ही नहा रहे अंकित ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो वह भी गड्ढे में समा गया। तैरना न आने के कारण दोनों डूब गए। साथियों की चीख सुन दौड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अर्चना सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गड्ढे में डूबे युवकों को निकलवाया और उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

अखिलेश ने बताया कि उनके साढू संतराम का पुत्र अंकित एमएससी का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता किसान हैं। मां सुमन गृहिणी हैं। अभिषेक भी उनके साढू रामगोपाल का पुत्र था। रामगोपाल और उसकी पत्नी किरन नोएडा में रहकर काम करते हैं। अभिषेक यहां दादा-दादी के यहां पढ़ाई करता था। वह कक्षा नौ का छात्र था। वहीं, ग्रामीण धनीराम, देवेंद्र, अखिलेश आदि का कहना है कि नदी किनारे मौरंग खनन से यह गड्ढे हुए हैं। इन्हीं में युवक और किशोर की जान गई है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि पानी में नदी में नहाते समय दो लोगों की मौत हुई है। जांच की जा रही है। अगर खनन से बेतवा नदी में उस स्थान पर गड्ढे हुए हैं, तो इसकी जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।



गोपाल कृष्ण दत्ता, खनन अधिकारी

-
साइड स्टोरी


पहले बेतवा में नहाते हैं, फिर चलेंगे बरात
- साथियों के साथ पहले ही नदी में नहाने की तैयारी कर चुके थे दोनों
- परिजनों ने बिना बताए ही बेतवा में नहाने पहुंचे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने जराखर गांव निवासी अभिषेक व धौवल गांव निवासी अंकित शनिवार सुबह ही कहटा गांव पहुंच गए थे। दोनों ने परिजनों को बिना बताए ही दोस्तों के साथ बरात चलने से पहले बेतवा नदी में नहाने की तैयारी कर रखी थी।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के कहटा गांव निवासी अखिलेश के बेटे आशीष की बारात शनिवार को हमीरपुर जिले के टोला गांव जानी थी। इस पर गांव में पहुंचे अभिषेक व अंकित ने दोपहर में दोनों ने खाना खाया। शाम को दूल्हा आशीष सजने संवरने लगा, तो लोगों ने उन दोनों से भी बरात में चलने के लिए तैयार होने के लिए कहा। इस पर अंकित व अभिषेक दो दोस्त अमित और निर्दोष के साथ कुछ देर में आने की बात कह कर निकल गए।
चारों लोग बेतवा में नहाने पहुंच गए। इसी दौरान अंकित और अभिषेक डूब गए। साथ गए अमित व निर्दोष ने जब फोन पर परिजनों को जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी की सभी रस्मों को रोक दिया गया। दूल्हा बना आशीष भी दहाड़े मारकर रोने लगा। किसी तरह लोगों ने उसे संभाला और नदी किनारे पहुंचे।
घटना से गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि दोनों जब जा रहे थे, तो उनसे पूछा था कि कहां जा रहे हो, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह नदी में जा रहे हैं। नहीं तो उन्हें कभी नहीं जाने देते। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में दो माह पहले भी इसी स्थान पर अपने मामा के यहां आए एक युवक की मौत हो चुकी है।


कितनी देर में आएगी बरात, घटना के सुनते ही काट दिया फोन
मुहम्मदाबाद। आशीष शाम को जैसे ही निकासी के लिए तैयार हुआ तो एक फोन ने घर की खुशियों को गमगीन कर दिया। रात होने पर लड़की पक्ष ने बरात की स्थिति जानने के लिए फोन किया कि कितना समय लगेगा। जैसे ही उन्हें जानकारी दी गई कि दूल्हे के मौसेरे भाइयों की मौत हो गई है, तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद एक कार से करीब छह लोग टोला गांव पहुंचे और शादी संपन्न कराकर लौट आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें