फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दंपति की मौत

Mon, 25 Feb 2019 11:34 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विनय नारायण कुशवाहा (38) मूल रूप से ईंटों थाना गोहन के रहने वाले हैं। उनका उरई में भी एक मकान है। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे के आसपास विनय अपनी पत्नी किरन देवी (35) के साथ कोंच से उरई आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पनियारा के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। दो बाइकों की टक्कर होते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। आनन फानन में तीनों को मेडिकल कालेज लाया गया। जहां पति-पत्नी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुुन्ना लाल (38) निवासी वजीदा को सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर एसडीएम कोंच गुलाम सिंह व सीओ शीशराम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों को सूचना कर दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पारिवारिक स्थिति की जानकारी परिजनों के आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें