कोंच। कस्बे के भगत सिंह नगर में उधार के रुपये मांगने को लेकर शनिवार देर रात विवाद हो गया। पीड़ित राकेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर आरोपी तीन साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उनकी तथा उनकी पत्नी पूजा कुशवाहा की पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान दोनों के दो मोबाइल फोन भी छीन लिए गए। घटना के बाद रविवार को पीड़ित दंपती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)