माधौगढ़। शासन के सख्त निर्देश के बाद भी ब्लाक माधौगढ़ में मनरेगा योजना के अंतर्गत काम शुरू नहीं कराया गया। जबकि सोमवार से प्रत्येक ग्राम पंचायत में तीन तीन काम शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। बीडीओ संदीप कुमार का कहना है कि अब 21 अप्रैल से काम शुरू कराया जाएगा।
खंड विकास कार्यालय के परिसर पर दो दिन पूर्व खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार ने ब्लाक रामपुरा, माधौगढ़ के सचिव, तकनीकी सहायक, कार्यक्रम अधिकारी के साथ बैठक कर 20 अप्रैल से प्रत्येक गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत तीन-तीन काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। सचिवों ने गांव जाकर मजदूरों को सोमवार से काम करने के निर्देश भी दिए थे।
सोमवार को सचिवों के न आने पर मजदूरों को काम नहीं मिल सका। जॉब कार्डधारक अरविंद, देवप्रसाद, माताप्रसाद, सीमा,रामप्रकाश, कल्ले, बिटोली आदि मनरेगा मजदूरों का कहना है कि मनरेगा योजना से काम बंद हुए छह माह हो गए। जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ गई। मनरेगा योजना में काम शीघ्र शुरू नहीं कराया गया मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।