फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 247 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण की रफ्तार शुक्रवार को कम रही। गुरुवार के मुकाबले कम केस आए। शुक्रवार को 247 नए केस आए। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9354 हो गई है। कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़कर 144 हो गई है। 7198 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 2013 है।
विज्ञापन

जांच का दायरा बढ़ने के साथ संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या कम रही। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को हुई जांचों में ट्रूनेट जांच में 1, एंटीजन जांच में 44 पॉजिटिव निकले हैं।
बाकी आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए हैं। शुक्रवार को 790 सैंपल आरटीपीआर जांच के लिए भेजे गए। अब तक 379908 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को ठीक होने पर 239 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सबसे ज्यादा संक्रमित उरई व कोंच तहसील क्षेत्र के निवासी हैं। जिला प्रशासन लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें