फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट के काम की प्रगति जानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कालेज में भर्ती कोविड मरीजों की हालचाल लेने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन सोमवार की देर शाम फिर मेडिकल कालेज पहुंच गई। डीएम ने मरीजों से हालचाल लिया और उनकी परेशानियों को सुना। उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. डी नाथ से ऑक्सीजन प्लांट के काम की प्रगति पूछी और तेजी से काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने सफाई व्यवस्था और मरीजों के खानपान की व्यवस्था ठीक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के परिजनों को उनकी हालत के बारे में जानकारी दी जाए। इलाज में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। कोई भी समस्या हो, उन्हें अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें