फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, 67 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को अब तक के सर्वाधिक 67 नए केस आए हैं। लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4319 हो गई है। इनमें मृतकों की संख्या 48 हो गई है। 3965 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 306 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाधिक संक्रमित उरई तहसील क्षेत्र के है। इसमें चार स्वास्थ्य कर्मी और एक बैंक कर्मी समेत 34 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कालपी तहसील में 14 संक्रमित मिले हैं तो जालौन में आठ, कोंच में छह और माधौगढ़ में पांच नए संक्रमित केस आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 46 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पूल टेस्टिंग में पॉजिटिव आई है तो 21 लोगों की रिपोर्ट कांटेक्ट ट्रेसिंग में पॉजिटिव आई है। जहां भी संक्रमित मिले हैं, वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है ताकि संक्रमण का जल्द पता लगाया जा सके।
सीएमओ डा. ऊषा सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कुल 3,29,866 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार भी 1259 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 12 लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि मास्क जरूर पहने। सोशल डिस्टेसिंग और हाथ धोने संबंधी नियमों का पालन करें। कोरोना से बचाव करें और दूसरों को भी बचाए। उन्होंने टीकाकरण कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों में आई कोरोना संक्रमितों की संख्या
दिनांक संक्रमितों की संख्या
6 अप्रैल 37
7 अपैल 47
8 अप्रैल 59
9 अप्रैल 66
10 अप्रैल 47
11 अप्रैल 67
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें