फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में कोरोना का खतरा, भयभीत है कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। लॉकडाउन के बाद शहरों से आए मजदूरों को विद्यालयों में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। ब्लाक के 42 केंद्रों में 649 मजदूरों को क्वारंटीन किया गया। वहीं नगर पंचायत माधौगढ में आए 30 मजदूर जूनियर विद्यालय में बने क्वारंटीन में न जाकर घर पर चले गए। नगर पंचायत द्वारा मुनादी करवाने के बाद 19 मजदूर ही केंद्र पर नहीं पहुंचे। 11 अभी भी गायब हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत लिपिक पुरुषोत्तम तिवारी का कहना है कि कोतवाल को सूची उपलब्ध करा दी गई है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि घर घर जाकर जांच की जा रही है। शीघ्र ही सभी को क्वारंटीन में भेजा जा रहा है।
बता दें कि दिल्ली, हरियाणा, पुणे, गुजरात, आगरा, अलीगढ़, नोएडा, महाराष्ट्र, कानपुर जैसे तमाम बड़े महानगरों से लॉकडाउन के बाद काम न मिलने से मजदूर अपने घरों को लौट आए थे। प्रधानों, जागरुक लोगों के प्रयास से लोगों को विद्यालय में बने क्वारंटीन में रखा जा रहा है। लोगों का भोजन घरों से आ रहा है। मजे की बात है कि प्रशासन की नाक के नीचे नगर पंचायत में 30 मजदूर शहरों से लौटे। अपने अपने घरों में रह रहे है।
विज्ञापन

जानकारी पर नगर पंचायत द्वारा मुनादी कराई गई कि जूनियर विद्यालय में बने क्वारंटीन में जाएं। नगर पंचायत भोजन की व्यवस्था करेगा। केंद्र में मजदूरों के न पहुंचने पर बाबू पुरुषोत्तम तिवारी ने कोतवाल जेपी पाल को 30 मजदूरों की सूची सौपी। कोतवाल द्वारा घर में दबिश के चलते मजदूर अभी तक करीब 19 केंद्र पहुंचे है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि शीघ्र केंद्र नहीं पहुंचते है उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें