फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के बेहतर समन्वय से ही मिल सकता है वादकारियों को न्याय

विज्ञापन
बारसंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिला जज अशोक कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से वादकारियों को जल्द न्याय मिल सकता है। यह बात सोमवार को कोंच बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज अशोक कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता व न्याय विभाग एक दूसरे का पूरक है।
विज्ञापन

मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत जिला जज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन करके की।
कोंच बार के एल्डर्स कमेटी के सदस्य संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, कमलेश चोपड़ा, पुरुषोत्तम दास रिछारिया आदि ने मंचासीन अतिथियों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन पलाश गांगुली, एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा आदि का माल्यार्पण करके स्वागत किया।
जिला जज ने अध्यक्ष संजीव तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत पाल सिंह यादव, उपाध्यक्ष दीप कुमार अग्रवाल, विपिन पटेल, अनिल श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव राहुल अवस्थी, तेजराम जाटव, मोहम्मद शहजाद सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष शशि देवी मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार खरे, रमेश चंद्र गौतम, अशोक सिंह चौैहान, किशोरी सिंह, राम बाबू निरंजन, असित मिश्रा, दिनेश तिवारी, नारायण दास गुप्ता को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वागत गीत वीरेंद्र त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। संचालन पूर्व बार संघ अध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल ने किया। इस दौरान सुधीर मिश्रा, उदय शंकर द्विवेदी, विनोद अग्निहोत्री, राजेंद्र शर्मा, हल्के सिंह, प्रदीप दीक्षित, छोटू टाइगर, ममता कुशवाहा, हरिश्चंद्र तिवारी, डॉ. केदारनाथ, शिवकुमार निरंजन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें