फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर के बाद निरस्त किया ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। 24 दिसंबर को उपजिलाधिकारी के छापा मारकर राशन सामग्री बरामद होने के मामले में आरोपी बनाए गए ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने के बाद प्रशासन ने उसका उठान ठेका भी निरस्त कर दिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती तब तक सभी कोटेदार सीधे गोदाम से माल उठाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन द्वारा राशन विक्रेता को सहूलियत देने के लिए गोदाम से माल को उठाने के बाद राशन विक्रेता की दुकान तक पहुंचाने के लिए ठेके की व्यवस्था की गई है। जिससे राशन विक्रेता को भी काफी सुविधा मिल गई थी, लेकिन 24 दिसंबर को उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने नगर के एक बंद मकान में छापा मार कर 277 बोरी सरकारी राशन की सामग्री गेहूं व चावल बरामद की थी।
जिस पर जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने मकान मालिक महेश गुप्ता व ठेकेदार यशपाल सिंह को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को उपजिलाधिकारी ने ठेकेदार यशपाल के उठान का ठेका भी निरस्त कर दिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ठेकेदार पर कार्रवाई के साथ अब उसका टेंडर भी निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही माल पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। तब तक कोटेदारों को गोदाम से सीधे माल उठाने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

अनियमितताओं पर कोटे की दुकान निलंबित
कदौरा। अनियमितताओं के चलते जोल्हूपुर के राशन की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि जोल्हूपुर के राशन विक्रेता अवधेश प्रताप की दुकान में विगत दो माह पूर्व उपजिलाधिकारी ने छापा मारा था, जिसमें अनियमितताएं पाने पर उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी थी। रिपोर्ट मिलने के बार जिलाधिकारी के निर्देश पर कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि अब नए सिरे से दुकान के आवंटन के आवेदन मांगे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें