फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 24 घंटे में अपडेट हो जाएगा उपभोक्ताओं का बिजली बिल

Tue, 12 Sep 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बिजली विभाग अब बिलिंग प्रणाली मजबूत करने जा रहा है। जिसमें मीटर रीडर मौके पर जाकर अपडेटेड बिजली का बिल देंगे और भुगतान की राशि भी जमा करेंगे। इस सॉफ्टवेयर से उनकी लोकेशन का भी पता चलता रहेगा। इससे 24 घंटे में उपभोक्ता का बिल अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बिलिंग प्रणाली के चलते विभाग को महीने भर में पूरा डाटा तैयार कर पाने में मुश्किल होती थी। ऐसे में उपभोक्ताओं की बिलिंग नहीं होने से शिकायतें आती रहतीं थीं। अब बिलिंग सॉफ्टवेयर के अपडेटेड वर्जन का इस्तेमाल करना होगा। पावर कॉरपोरेशन शहर की बिलिंग के लिए एचसीएल व ग्रामीण इलाकों के लिए एम पावर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता है। अब दोनों क्षेत्रों के लिए ओरिकल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल शुरू किया गया है। उपभोक्ताओं का बिल बनाते समय रीडर की लोकेशन ट्रेस होगी।

एसडीओ राजेश पटेल ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर में रियल टाइम सुविधा के कारण उपभोक्ताओं का बिल तुरंत अपडेट हो जाएगा। मीटर रीडर अब बिल निकालने के साथ ही भुगतान भी जमा कर सकेंगे। विभाग को शहरी व ग्रामीण इलाकों की अलग अलग बिलिंग नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें