फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नोटिस के बाद भी नहीं रुका निर्माण, ओडीए ने सील किया मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नियमों को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण को लेकर सख्ती दिखाते हुए उरई विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। नोटिस मिलने के बाद भी न तो काम रोका गया और न ही नक्शा पास करवाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि जब तक नियमों का पालन नहीं होगा, मकान सील ही रहेगा।
विज्ञापन

डीएम व ओडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर ओडीए सचिव परमानंद यादव ने गुरुवार को कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पटेल नगर में आंबेडकर चौराहा के पास कीर्ति गुप्ता व मंगली प्रसाद द्वारा लगभग 565 वर्गमीटर क्षेत्र में अनधिकृत रूप से सेटबैक कवर करते हुए अवैध निर्माण किया जा रहा था। न तो पार्किंग की व्यवस्था की गई थी न ही मकान को जगह छोड़कर बनाया जा रहा था।
निर्माणकर्ता को पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन न तो निर्माण कार्य बंद हुआ और न ही शमन मानचित्र जमा किया गया। नियत सुनवाई तिथि पर भी न तो निर्माणकर्ता और न ही उनके किसी अधिकृत प्रतिनिधि ने कोई जवाब प्रस्तुत किया। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण के आदेश पर ओडीए की प्रवर्तन टीम और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन होने और स्वीकृत मानचित्र मिलने के बाद ही सील हटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें