फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दो मामलों में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कांग्रेसी नेताओं की ओर से नगर के इंद्रा पार्क में गंदगी व बदहाली का मुद्दा उठाए जाने पर गुरुवार को एसडीएम ने नगर पालिका ईओ के साथ हाईवे किनारे स्थित इंदिरा गांधी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका ईओ को पार्क का टूटा पड़ा गेट बनवाने, पार्क की मरम्मतीकरण व सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस के नेताओं ने एसडीएम कौशल कुमार से शिकायत की थी कि नगर पालिका ने इंदिरा गांधी पार्क को कबाड़ घर में तब्दील कर दिया है। पालिका का काफी सामान कबाड़ के रूप में पड़ा है। इस पर पालिका ने आनन फानन में वहां से कबाड़ हटवाना शुरू किया। गुरुवार को एसडीएम कौशल कुमार नगरपालिका ईओ सुशील कुमार के साथ के साथ इंदिरा गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने टूटा गेट व चटका चबूतरा देखकर ईओ को तत्काल पार्क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कहा कि बाउंड्री किनारे प्लांटेशन कराकर पार्क का सुन्दरीकरण कराया जाए। कांग्रेस नेता अमित पांडेय ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान जबसे पार्क का विस्थापन किया गया तब से लगातार पार्क बदहाल है। ईओ सुशील कुमार ने बताया कि जल्द ही पार्क का सुन्दरीकरण कराया जाएगा। (संवाद)
----------
अफसरों ने वैक्सीन सेंटरों का निरीक्षण कर जागरुक किया
कालपी, महेवा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जनहानि न हो उसको लेकर वैक्सीनेशन व कोविड टेस्ट कराने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में लगाए गए टीकाकरण कैंप में 80 लोगों का टीकाकरण किया गया। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार तथा ईओ सुशील कुमार दोहरे ने पालिका कार्यालय में लगाए गए टीकाकरण कैंप का औचक निरीक्षण किया। महेवा प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम बैरई मे बने वैक्सीन सेंटर का सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण बलवीर, गौरीशंकर, छुटकू सिंह ने प्रमाण पत्र दिखाते हुए बताया कि उन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। ग्राम प्रधान रामलखन सिंह मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि 1 दिन मे बैरई में 40, दमरास में 50, खल्ला में 30, सिमहरा कासिमपुर में 20, सतराजू में 30 ने वैक्सीन लगवाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें