कोंच। पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होते ही कांग्रेस के स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशियां मना मिठाई बांटी।
बुधवार को जीत पर पार्टी के पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी ने अपने साथियों के साथ तहसील पावर हाउस चौराहे पर पहुंच कर लोगों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। पार्टी नेताओं ने कहा कि जिस तरह से किसानों और मजदूरों पर काले कानून लादे जा रहे हैं उसी का परिणाम है कि लोगों का भाजपा से मोह भंग हो रहा है। पंजाब में कांग्रेस की जीत मोदी सरकार को जनता का करारा जवाब है।
इस दौरान जाहिद खान, श्रीनारायण दीक्षित, नवलकिशोर जाटव एडवोकेट, इश्तियाक कुरैशी, हसीन खान, सरताज उद्दीन, वहाव अहमद, महाराज सिंह, असलम आदि उपस्थित रहे।