फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार की टक्कर से हलवाई और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। चुर्खी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक हलवाई और उसकी महिला सहकर्मी की मौत हो गई। सिकरी रहमानपुर के पास एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन




कालपी कोतवाली क्षेत्र के निवहना गांव निवासी विनोद कुमार (40) और कालपी के रामगंज मोहल्ला निवासी राधा उर्फ अंजू (35) शनिवार रात काम से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे सिकरी रहमानपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर विनोद को कानपुर और राधा को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। विनोद कुमार ने रविवार सुबह कानपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दिवंगत विनोद हेलमेट नहीं लगाए था।



चुर्खी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। विभिन्न मार्गों पर भी जांच टीमें सक्रिय हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें