फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली आईडी के लंबित कामों को जल्द पूरा करें : बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने विकासखंड परिसर में पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों की बैठक की। उन्होंने फैमिली आईडी से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि किसान सम्मान निधि से संबंधित कार्य समय से पूरे कराए जाएं। इसके लिए सीएससी केंद्रों पर कैंप लगाकर किसानों का सत्यापन, अपडेट और आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएं। इससे पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि पराली जलाते पाए जाने वाले किसानों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें