फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दहेज प्रताड़ना और बेटे से अलग करने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पांच माह के बेटे को अपने से अलग रखने का आरोप लगाया है। महिला ने सीओ को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के मालवीय नगर निवासी शिखा ने सीओ परमेश्वर प्रसाद को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2024 में गोखले नगर निवासी कपिल तिवारी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ननद दहेज में पर्याप्त सामान व रुपये न लाने का ताना देते हैं और हर माह मायके से 20 हजार रुपये लाने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
महिला का कहना है कि फरवरी 2026 में उसने पुत्र को जन्म दिया था। आरोप है कि सास ने बच्चे को अपने पास रख लिया, जिससे वह अपने मासूम को दूध तक नहीं पिला सकी। पीड़िता के अनुसार, 20 जुलाई की शाम जब उसने बच्चे को दूध पिलाने के लिए मांगा तो पति, सास और ननद ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे उसके पिता के साथ भी अभद्रता की गई और दोनों को घर से चले जाने की धमकी दी गई। महिला सीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा अपने पांच माह के बेटे को सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें