फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ग्राम पंचायत गोरा चिरइया के भ्रष्टाचार की शिकायत पहुंची मुख्यमंत्री दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरा चिरइया में एक ही सड़क पर तीन बार निर्माण कार्य दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी एनके एस चौहान ने डीएम को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गोरा चिरइया निवासी राहुल कुमार ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान सीमा देवी ने आरसीसी सड़क पर इंटरलॉकिंग का काम करा दिया, जबकि इसी सड़क पर ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में भी दो बार आरसीसी निर्माण कराया जा चुका है। इसी तरह अजय शर्मा के घर से आंबेडकर प्रतिमा तक पूर्व में दो बार आरसीसी निर्माण कार्य कराया गया। बाद में इस सड़क को भी खराब बताकर तकनीकी सहायक ने इंटरलॉकिंग निर्माण का एस्टीमेट बनाकर कार्य भी पूरा करा दिया। शिकायतकर्ता ने सड़क निर्माण में सरकारी धन के अपव्यय को लेकर अधिकारियों से शिकायत की थी।
शिकायत पर ब्लॉक के अधिकारियों ने जांच के नाम पर लीपापोती कर दी। इससे नाखुश शिकायतकर्ता ने सबूतों के साथ लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में प्रस्तुत होकर फिर शिकायत की। आरोप लगाया कि जिले के अधिकारी जांच के नाम पर लीपापोती कर रहे हैं। दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार के विशेष कार्याधिकारी एनके एस चौहान ने जिलाधिकारी को जांच कर सही रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें